
x
Punjab पंजाब: देशभर में बैसाखी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज यानी रविवार 13 अप्रैल 2025 को बैसाखी के मौके पर पंजाब के अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा (स्वर्ण मंदिर) में देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। बैसाखी के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
खालसा पंथ (सिख संप्रदाय) की स्थापना दसवें सिख गुरु गोविंद सिंह ने की थी, जिसके प्रतीक के रूप में बैसाखी का त्योहार मनाया जाता है। बैसाखी फसल कटाई के मौसम की शुरुआत का भी प्रतीक है। इस दिन लोग अपनी फसलों की कटाई की खुशी भी मनाते हैं।
बैसाखी पर फसलों की पूजा की जाती है
बैसाखी के मौके पर लोग नए कपड़े पहनते हैं और पारंपरिक गीत गाते हैं। इस दौरान लोग भांगड़ा-गिद्दा करते हैं और अपनी खुशी भी जाहिर करते हैं। बैसाखी के दिन फसलों की पूजा की जाती है और हर घर में पकवान बनाए जाते हैं। इस दिन लोग एक-दूसरे को गले लगाते हैं और बधाई देते हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बैसाखी के अवसर पर श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया 'X' पर लिखा कि दसवें सिख गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती पर जाति और रंग के भेदभाव से मुक्त खालसा पंथ की स्थापना करके हमें पूरी दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। खालसा साजना दिवस और बैसाखी के अवसर पर आज गुरु के चरणों में नतमस्तक होने वाले सभी श्रद्धालुओं को बधाई।
TagsPunjabबैसाखीस्वर्णमंदिरश्रद्धालुओंभीड़PunjabBaisakhiGoldenTempleDevoteesCrowdजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





