
x
Punjab Crime: गुरुवार को दिनदहाड़े डुगरी के हिम्मत सिंह नगर इलाके में रिलीफ स्पा सेंटर में काम करने वाली महिला पर एक व्यक्ति ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमलावर ने उसकी गर्दन पर वार किया और उसे घायल अवस्था में दीप अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों पिछले 1 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। हमले के दौरान स्पा सेंटर में मौजूद लोगों ने हमलावर को काबू कर लिया और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान हमलावर को काबू करने में एक अन्य युवक भी घायल हो गया। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर डुगरी थाने के इंस्पेक्टर निरपिंदर सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने मृतका की पहचान डेहलों के नजदीकी गांव बहुर निवासी अकविंदर कौर (32) के रूप में की है। पुलिस ने मृतका की बहन हरजीत कौर के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मालेरकोटला निवासी सिमरजीत सिंह के रूप में हुई है।मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि महिला करीब 3 बजे रिलीफ स्पा सेंटर के अंदर मौजूद थी। आरोपी ने स्पा सेंटर में आते ही महिला से कहासुनी कर दी। आरोपी ने गुस्से में आकर तेजधार हथियार से महिला की गर्दन पर वार करना शुरू कर दिया। इस दौरान महिला लहूलुहान हो गई और मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।
महिला की बहन ने बताया कि अकविंदर का उसके पति के साथ काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था, जिसके चलते अकविंदर अपने बेटे और बेटी के साथ डेहलों गांव के पास रहती थी। वह करीब 1 साल से आरोपी के साथ रिलेशनशिप में थी। वह खुद कमाकर अपना घर चला रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपी का अक्सर उसके साथ विवाद होता रहता था। वह उस पर शादी का दबाव बनाता था और महिला तलाक न होने के कारण उसे मना कर रही थी। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि आरोपी पहले भी कई बार स्पा सेंटर में आता था और उससे झगड़ा करता था। पुलिस ने बताया कि आज शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
TagsPunjabमहिलाहत्याPunjabWomanMurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





