
x
Punjab Crime: पंजाब के अबोहर शहर के एक गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला सरपंच के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के पीछे नाली विवाद सामने आया है। यह घटना गुरुवार को हुई। पुलिस के अनुसार हत्या के आरोपी की पहचान ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार के रूप में हुई है, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गया। सरपंच पूनम रानी के पति शंकर जालप गुरुवार को कुछ पंचायत सदस्यों के साथ गांव में प्रस्तावित नाली निर्माण स्थल का निरीक्षण करने आए थे। इस दौरान मनोज कुमार नाली निर्माण का विरोध करने लगे, क्योंकि नाली का निर्माण उनके घर के सामने हो रहा था। ऐसे में विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर मनोज कुमार ने अपने घर से पिस्तौल निकालकर शंकर जालप के सिर पर गोली चला दी।
गोली लगते ही शंकर मौके पर ही गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के बाद से ही आरोपी मनोज कुमार फरार है। आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।
पुलिस का दावा है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। इस बीच, इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के काम को लेकर अक्सर छोटे-मोटे विवाद होते रहते हैं, लेकिन इस तरह की हिंसक घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। गांव के लोगों की अपील है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और अपराधी को कड़ी सजा दी जाए।
TagsPunjabविवादपतिहत्यासनसनी Punjabdisputehusbandmurdersensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





