पंजाब

Punjab Crime: तीन दोस्तों ने अपने जिगरी दोस्त को उतारा मौत के घाट

Bharti Sahu 2
4 Sept 2024 12:17 PM IST
Punjab Crime: तीन दोस्तों ने अपने जिगरी दोस्त को उतारा मौत के घाट
x
Punjab Crime: पटियाला जिले के हलका समाना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 21 मई को एक 25 वर्षीय युवक मुनीश कुमार उर्फ ​​माही घर से काम पर गया और वापस नहीं लौटा। इसके बाद युवक के परिवार ने थाने में पहुंच कर अपने बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। इसमें जब पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि यह युवक लापता नहीं हुआ बल्कि उसके ही 3 दोस्तों ने अगवा कर उसकी हत्या कर दी है। बाद में शव को भाखड़ा नहर में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने 3 दोस्तों को गिरफ्तार किया जिन्होंने इस संबंध में खुलासा किया जिन्होंने इस संबंध में खुलासा किया। हत्या के बाद तीनों युवकों ने मिल कर माही के शव को समाना के अधीन आती भाखड़ा नहर में फैंक दिया।
हत्या करने वाले युवकों ने 2000 रुपये के लिए अपने दोस्त की हत्या कर दी। यह मामला सामने आने के बाद एक बार फिर टियाला में दोस्ती का पवित्र रिश्ता शर्मसार होता नजर आया है।
Next Story