भारत

मासूम की मौत, बिस्कुट कारखाने में हड़कंप, मशीन की बेल्ट में फंसा

jantaserishta.com
4 Sept 2024 11:51 AM IST
मासूम की मौत, बिस्कुट कारखाने में हड़कंप, मशीन की बेल्ट में फंसा
x

सांकेतिक तस्वीर

मामला दर्ज.
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में एक बुस्कुट के कारखाने में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। एक हादसे में तीन साल के मासूम की मौत हो गई। बिस्कुट बनाने वाली मशीन की बेल्ट में फंस जाने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार को अंबरनाथ में हुई।
अंबरनाथ पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ‘‘ आयुष चौहान अपनी मां के साथ बिस्कुट के कारखाने गया था, जहां उसकी मां टिफिन पहुंचाती है। बच्चे ने मशीन की बेल्ट से एक बिस्कुट उठाने की कोशिश की और वह उसमें फंस गया। कारखाने के कर्मचारियों ने उसे बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’ उन्होंने बताया कि पीड़ित के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story