पंजाब

Punjab Crime: नशा तस्कर ने पुलिस पर की फायरिंग

Sarita
22 April 2025 10:08 AM IST
Punjab Crime:  नशा तस्कर ने पुलिस पर की फायरिंग
x
Punjab Crime: पंजाब के जालंधर में पुलिस और तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से फायरिंग के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मुठभेड़ में एक तस्कर की गोली लगने से मौत हो गई। एसएसपी जालंधर विर्क ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने शाहकोट कस्बे में नशा तस्कर को घेर लिया। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से एक तस्कर की मौत हो गई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच जालंधर ग्रामीण पुलिस ने मुठभेड़ में दो अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नशा (हेरोइन) भी बरामद किया गया है।
Next Story