
x
Punjab पंजाब: महानगर में कोरोना के मरीजों का मिलना जारी है। कल जिले में 9 नए मरीज मिले हैं, जिनमें 6 साल से लेकर 75 साल तक के लोग शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कल मिले मरीजों में छह पुरुष और तीन महिला मरीज शामिल हैं। पुरुष मरीजों में एक 6 साल का बच्चा शामिल है, इसके अलावा 19, 33, 64 और 75 साल के मरीज शामिल हैं, जबकि महिला मरीज 29, 63 और 71 साल की हैं।
जिला नोडल अधिकारी के अनुसार, अब तक जिले में 73 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 48 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि इस समय जिले में 22 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 19 होम आइसोलेशन में रह रहे हैं जबकि तीन मरीजों की मौत हो चुकी है।
Next Story





