पंजाब

पंजाब के कांग्रेसी नेता दिल्ली जाकर निकालेंगे रैली, 10 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

Sarita
31 Aug 2022 11:46 AM IST
Punjab Congress leaders will go to Delhi to take out a rally, 10,000 workers will be involved
x

फाइल फोटो 

दिल्ली में 4 सितम्बर को महंगाई के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आयोजित की जा रही रैली में पंजाब से कम से कम 10 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दिल्ली में 4 सितम्बर को महंगाई के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आयोजित की जा रही रैली में पंजाब से कम से कम 10 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंद्र सिंह राजा वड़िंग ने यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक के बाद दी।

इस बैठक की प्रधानगी ए.आई.सी.सी. सचिव एवं पंजाब कांग्रेस इंचार्ज हरीश चौधरी ने की, जिसमें विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पार्टी के सांसद, पूर्व मंत्री एवं मौजूदा व पूर्व विधायक मौजूद रहे। वड़िंग ने कहा कि पंजाब से कांग्रेसी कार्यकर्ता उसी दिन दिल्ली पहुंचेंगे और दिल्ली की बाहरी सीमाओं पर 2 जगह एकत्र होंगे। फिर रैली स्थल पर जाएंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि हर विधायक और हलका इंचार्ज अपने साथ सीमित संख्या में लोगों को लाएंगे। यह अत्यधिक भीड़ से बचने के लिए किया गया है क्योंकि प्रदर्शन में राष्ट्रीय राजधानी के अलावा उत्तरी राज्यों से भी लोग शामिल होंगे। बैठक के दौरान भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई, जो अपने आखिरी पड़ाव में पंजाब पहुंचेगी। यह यात्रा एक सप्ताह से अधिक समय तक पंजाब में रहेगी और जम्मू-कश्मीर में दाखिल होने से पहले अधिकतर हलकों से होकर गुजरेगी।
Next Story