
x
Punjab पंजाब : पंजाब में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज से 6 फरवरी तक के लिए बड़ी भविष्यवाणी जारी की है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, राज्य में 2 दिनों के लिए शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 15 जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। कोहरा खासतौर पर सुबह और शाम के समय ज्यादा रहने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य के 9 जिलों में बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।
पिछले 24 घंटों में कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। बठिंडा में सुबह के समय दृश्यता (विजिबिलिटी) शून्य रही। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जिससे तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान अमृतसर में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल सिंह के अनुसार, 2 फरवरी को पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। अगले तीन दिनों में रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।
मौसम विभाग के अनुसार 2 और 3 फरवरी को अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर साहिब, मोगा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और फाजिल्का में कुछ स्थानों पर घना कोहरा पड़ सकता है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 4 फरवरी को भी इन जिलों में घना कोहरा पड़ सकता है, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा। 5 और 6 फरवरी को बारिश या कोहरे को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
TagsPunjabशीत लहरअलर्टcold wavealert जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





