पंजाब

Punjab: दहल उठा शहर, मची भगदड़

Sarita
14 Feb 2025 6:09 AM IST
Punjab: दहल उठा  शहर,  मची भगदड़
x
Punjab पंजाब: पंजाब में रात 8 बजे एक दुकान में विस्फोट की सनसनीखेज खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बठिंडा के धोबियाना रोड पर रात करीब 8 बजे गैस चूल्हा रिपेयर की दुकान में अचानक आग लगने से एक के बाद एक चार गैस सिलेंडर फट गए। धमाकों की आवाज से कॉलोनी में दहशत फैल गई और लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस विस्फोट में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पूरी दुकान जलकर राख हो गई।
जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश नाम का व्यक्ति धोबियाना रोड पर गैस चूल्हा रिपेयर की दुकान चलाता है। रात करीब 8 बजे वह गैस चूल्हा रिपेयर कर रहा था और 5 किलो के सिलेंडर से उसे चेक कर रहा था कि अचानक लीकेज के कारण सिलेंडर में आग लग गई। यह देख दुकान मालिक तुरंत दुकान से बाहर भागा और कुछ ही मिनटों में दुकान में रखे 4 5 किलो के सिलेंडर एक के बाद एक फट गए। इस दौरान सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
Next Story