
x
Punjab: जिला पुलिस ने गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के नाम पर एक ज्वैलर्स से फिरौती मांगने वाले युवक को काबू करने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया युवक गांव में करियाना की दुकान चलाता है। जिला पुलिस कप्तान गुरमीत सिंह ने बताया कि शिव ज्वैलर्स के मालिक शिवम सोनी पुत्र मनोज सोनी निवासी गली नंबर 2 आखिरी चौक सरकुलर रोड को 23 दिसम्बर 25 को एक मोबाइल पर काल आई जिसमें शिवम सोनी व उसके परिवार को 5 दिन में मारने की धमकी दी गई जिसकी शिकायत उसने पुलिस के पास की। जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नामालूम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि इस मामले में तुरंत व प्रभावशाली कार्रवाई करते हुए आशवंत सिंह एस.पी. की अगुवाई में धमकी भरी काल को ट्रेस करते हुए आरोपित निकेश कुमार पुत्र राम गोपाल निवासी चूहड़ी वाला धन्ना थाना खुईखेड़ा को ट्रेस कर 27 दिसम्बर को काबू कर लिया। जिला पुलिस कप्तान ने बताया कि दौरान तफतीश यह बात सामने आई कि आरोपित निकेश कुमार उक्त ने आरजू बिश्नोई बनकर व्हाट्सएप कॉल द्वारा शिव ज्वैलर्स के मालिक को धमकी भरी कालें कर रहा था व उनसे 50 लाख की फिरौती की मांग कर रहा था।
जिला पुलिस कप्तान ने बताया कि शनिवार को जब पुलिस पार्टी मोबाइल लोकेशन के अनुसार उसे दाना मंडी के निकट काबू करने के लिए पहुंची तो उसने दीवार फांद कर भागने की कोशिश की जिससे गिरने से उसके पैर पर फ्रेक्चर हो गया जो अब सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन है।
TagsPunjabज्वैलर्सफिरौतीदुकानदारमास्टरमाइंडPunjabjewelersextortionshopkeepermastermind जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





