
x
Punjab पंजाब: मोगा के फिरोजपुर रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के प्रमुख की है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला 5 महीने की गर्भवती थी। हादसे के बाद पति-पत्नी दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। पति की हालत गंभीर होने के कारण उसे डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया, लेकिन इलाज के दौरान बलकार सिंह की भी मौत हो गई।
थाना प्रभारी गुरसेवक सिंह ने बताया कि गांव निधानवाला निवासी बलकार सिंह (32) जो साइलो प्लांट मोगा में काम करता है, अपनी पत्नी लवजीत कौर (27) के साथ मोगा से शादी समारोह की खरीदारी कर अपने गांव जा रहा था। जब वह घल्लकलां और डरोली के बीच पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो अचानक पीछे से आ रही फोर्ड कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि लवजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बलकार सिंह ने डीएमसी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
TagsPunjabकारदंपत्तिरौंदाPunjabcarcoupleran overजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





