पंजाब

Punjab: डिवाइडर से टकराई कार, एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत

Sarita
24 Feb 2025 7:48 AM IST
Punjab: डिवाइडर से टकराई कार, एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत
x
Punjab पंजाब: पंजाब के मंडी गोविंदगढ़ में रविवार को भयानक हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा, एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि मृतक जालंधर के रहने वाले हैं।
पुलिस मृतकों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है। जानकारी के अनुसार हादसा मंडी गोविंदगढ़ नेशनल हाईवे सरहिंद से मंडी गोविंदगढ़ पर गोल्डन हाइट होटल के सामने हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चारों लोगों की मौत हो चुकी थी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
Next Story