पंजाब

Punjab: छात्रों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, इतने लोगों की मौत

Sarita
11 March 2025 12:49 PM IST
Punjab पंजाब: पंजाब से जोधपुर जा रही छात्रों की बस के साथ बड़ा हादसा होने की खबर है. जानकारी के मुताबिक हादसे में बस पलटने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. मंगलवार को एक स्लीपर बस पलटने से 3 छात्रों की मौत हो गई और 12 से ज्यादा घायल हो गए. यह हादसा राजस्थान के नागौर जिले में हुआ. पुलिस उपाधीक्षक खेमराम ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (जोधपुर) के छात्रों को लेकर एक बस पंजाब से जोधपुर जा रही थी, तभी आज सुबह करीब 5.30 बजे बस सुरपालिया थाना इलाके में एक ट्रोले से टकराकर पलट गई|
इस हादसे में 3 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई और कई घायल हो गए. घायल छात्रों को नागौर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं गंभीर रूप से घायल 4 छात्रों को जोधपुर रेफर किया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है|
Next Story