
x
Punjab पंजाब: पठानकोट के भोआ विधानसभा क्षेत्र के तारागढ़ के पास गांव जानीचक्क में गुरुवार को यात्रियों से भरी एक मिनी बस पलट गई। इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए। घटना का पता चलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। बस चालक ने हादसे का कारण खराब सड़क बताया है। बस कंडक्टर वरिंदर सिंह ने बताया कि वह सुबह अपनी मिनी बस को पठानकोट से तारागढ़ लेकर जा रहा था। जैसे ही वह तारागढ़ पहुंचा तो टूटी सड़क के कारण बस का टायर खाई में चला गया। ऐसे में मेन बेल्ट टूटने से बस का संतुलन बिगड़ गया।
हालांकि चालक ने सूझबूझ से काम लेते हुए बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया। लेकिन, बस फिर भी पलट गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। चालक ने सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को हादसे से बचा लिया। इस हादसे का कारण टूटी सड़क रही। बस में 12 से अधिक यात्री मौजूद थे। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते टूटी सड़क की मरम्मत कर दी गई होती तो आज यह हादसा नहीं होता।दुर्घटनाग्रस्त बस को जेसीबी की मदद से खेतों से बाहर निकाला गया।जांच अधिकारी एएसआई राम लाल ने बताया कि सभी यात्रियों की हालत में सुधार है और अभी तक किसी भी यात्री ने किसी भी तरह की कार्रवाई के लिए अपना बयान दर्ज नहीं कराया है।
TagsPunjabबसपलटीपांचघायल PunjabBusOverturnedFiveInjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





