
x
Punjab पंजाब: फगवाड़ा में पंजाब रोडवेज की एक बस का भयानक एक्सीडेंट हो गया। हादसा इतना भीषण था कि बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई और 5 यात्रियों समेत कुल 6 लोग घायल हो गए। हादसा शुक्रवार शाम को हुआ। यह रोडवेज बस चंडीगढ़ से अमृतसर जा रही थी।
बस में सवार एक यात्री ने बताया कि वे चंडीगढ़ से अमृतसर जाने वाली बस में सवार हुए थे। जब वे फगवाड़ा के पास पहुँचे, तो बस अचानक एक टिप्पर ट्रक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि बस की गति ज़्यादा नहीं थी, बल्कि चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।
Next Story





