पंजाब

Punjab: सुबह-सुबह यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त,चालक सहित यात्री घायल

Sarita
2 May 2025 9:35 AM IST
Punjab: सुबह-सुबह यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त,चालक सहित  यात्री घायल
x
Punjab पंजाब: पंजाब के तरनतारन में यात्रियों से भरी बस के साथ दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। दरअसल, आज सुबह यात्रियों से भरी पट्टी डिपो की बस की एक टिप्पर से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे के दौरान बस के चालक सहित करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया है। पट्टी डिपो के बस चालक रणधीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जब वह सुबह यात्रियों से भरी बस लेकर नजदीकी गांव शहाबपुर के पास पहुंचा तो उसने बस को सड़क के बीच गिरे पेड़ से बचाने के लिए जब ब्रेक लगाए तो ब्रेक काम नहीं किए, जिसके बाद बस सामने से आ रहे टिप्पर से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि टक्कर के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बस में सफर कर रहे व्यक्ति मोहन सिंह ने बताया कि पट्टी से तरनतारन आ रही बस की तरनतारन से पट्टी जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इस दौरान करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से तरनतारन के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है।
उधर, इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल तरनतारन के सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. सरबजीत सिंह ने बताया कि आधा दर्जन से अधिक सड़क हादसे के पीड़ितों का इलाज चल रहा है। इनमें से कई को छुट्टी भी मिल चुकी है।
Next Story