
x
Punjab पंजाब: काउंटर इंटेलिजेंस फरीदकोट और बीएसएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सीमा पार से की जा रही तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। यह कार्रवाई थाना सदर फाजिल्का के अधीन आते गांव तेजा रहेला इलाके में की गई। इस दौरान बीएसएफ जवानों ने तस्करों पर फायरिंग भी की। पुलिस द्वारा सांझा की गई जानकारी के अनुसार पाकिस्तान स्थित तस्करों ने जीरो लाइन पार कर रात के समय घनी धुंध का फायदा उठाते हुए भारतीय क्षेत्र में हथियार और नशीले पदार्थ भेजने की कोशिश की। सतर्क बीएसएफ जवानों ने इस घुसपैठ को रोकने के लिए कई राउंड फायर किए, जिसके बाद इलाके में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक गफ्फर सिक्योरिटी पिस्टल (एमपी-5 प्रकार), 20 पिस्तौल, 39 मैगजीन, 9 एमएम के 310 जिंदा कारतूस, दो बैकपैक और 2.160 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
TagsPunjabBSFतस्करोंफायरिंगsmugglersfiring जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





