
x
Punjab पंजाब: बीएसएफ ने एक ड्रोन के साथ करोड़ों की कीमत की आइस ड्रग्स जब्त कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। बीएसएफ अमृतसर सेक्टर की टीम ने सीमावर्ती गांव मोड के खेतों से एक बड़ा ड्रोन जब्त किया है, जिसके साथ करीब 7.30 किलो आइस ड्रग्स भी जब्त की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस ड्रग की कीमत करीब 35 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
वहीं, इस बरामदगी के बाद पंजाब सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जंग पर भी सवालिया निशान लग गया है, क्योंकि पहले सीमावर्ती इलाकों में तस्करों द्वारा मिनी ड्रोन उड़ाए जाते थे, लेकिन अचानक एक बड़ा ड्रोन जो 8 से 10 किलो वजन उठाने में सक्षम है, की बरामदगी ने सुरक्षा एजेंसियों को चिंता में डाल दिया है।
Next Story





