पंजाब

Punjab: रात से लापता युवक का संदिग्धावस्था में मिला शव

Sanjna Verma
22 July 2024 11:14 PM IST
Punjab: रात से लापता युवक का संदिग्धावस्था में मिला शव
x
Punjab पंजाब: मोहल्ला संत नगर निवासी एक युवक का शव आज प्रात: अबोहर-श्रीगंगानगर मार्ग पर स्थित पंजाब राज्य पावर Corporation के पीछे खाली पड़ी जगह में संदिग्धावस्था में मिला, जोकि रात भर से घर से गायब था। नगर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। मृतक के परिजनों ने उसके ही जानकार एक व्यक्ति पर हत्या के कथित आरोप लगाए हैं।
जानकारी के अनुसार संत नगर निवासी सन्नी (35) पुत्र सुरेन्द्र के परिजनों ने बताया कि वह गत रात्रि करीब 10 बजे मोटरसाइकिल पर नई आबादी निवासी एक युवक से मिलने का कहकर गया था जो कि कथित रूप से नशे का कारोबार करता है, लेकिन सन्नी वापस नहीं आया। मृतक के पिता सुरेन्द्र ने पुलिस प्रशासन से उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उसने कथित आरोप लगाया कि उसका बेटा मरा नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई है। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सहायक सब इंस्पैक्टर ने बताया कि उन्होंने मौके पर देखा तो ऐसा लग रहा था कि सन्नी की मौत गर्मी के कारण या शराब का अधिक सेवन करने से हुई है।
Next Story