पंजाब

Punjab : कार के अंदर मिले दंपत्ति और बेटे के शव, जांच में जुटी पुलिस

Sarita
23 Jun 2025 10:35 AM IST
Punjab : कार के अंदर मिले दंपत्ति  और बेटे के शव, जांच में जुटी पुलिस
x
Punjab पंजाब: पंजाब के पटियाला जिले में एक कार के अंदर से एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव बरामद हुए हैं. बताया जा रहा है कि तीनों के शरीर पर गोली के निशान हैं. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है. पुलिस को जानकारी मिली है कि पति ने अपनी पत्नी और बेटे को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली. हालांकि पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है|
फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. कार में मिले तीन लोगों के शव दरअसल पूरा मामला पंजाब के पटियाला जिले का बताया जा रहा है. यहां रविवार को एक एसयूवी के अंदर एक ही परिवार के तीन सदस्य मृत पाए गए. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Next Story