पंजाब

पंजाब बोर्ड 10वीं के नतीजे एक-दो दिनों में हो सकते है घोषित, जानें लेटेस्ट अपडेट

Sarita
3 July 2022 11:33 AM IST
Punjab Board 10th results may be declared in a day or two, know latest updates
x

फाइल फोटो 

पंजाब बोर्ड दसवीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पंजाब बोर्ड दसवीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा पीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा बहुत जल्द ही की जा सकती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएसईबी पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा एक या दो दिनों कर सकता है। इसका अर्थ है कि पीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2022 को स्टूडेंट्स सोमवार, 4 जुलाई या मंगलवार 5 जुलाई चेक कर पाएंगे। हालांकि, बोर्ड की तरफ से आधिकारिक तौर पर पंजाब बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2022 की घोषणा की तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है, ऐसे में परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट, pseb.ac.in पर परिणामों से सम्बन्धित अपडेट के लिए समय-समय पर विजिट कर सकते हैं।

Punjab Board PSEB 10th Result 2022: ऐसे कर पाएंगे पंजाब 10वीं रिजल्ट चेक
पंजाब बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा परिणामो की घोषणा की किए जाने की तारीख और समय का ऐलान औपचारिक तौर पर किया जाएगा। इसके बाद निर्धारित तिथि व समय पर नतीजे घोषित किए जाने के बाद स्टूडेंट्स के मार्क्स चेक करने के लिंए को पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट, pseb.ac.in पर एक्टिव किया जाएगा। स्टूडेंट्स परिणाम घोषित होने के बाद इस वेबसाइट पर विजिट करना होगा और फिर रिजल्ट सेक्शन में जाना होगा, जहां पर पीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक को एक्टिव किया जाएगा। छात्रों को इस लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर अपना रोल नंबर, आदि भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद छात्र अपना परिणाम और विषयवार प्राप्तांकों की ऑनलाइन मार्कशीट स्क्रीन पर देख पाएंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद उम्मीदवारों को सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।
बता दें कि पंजाब बोर्ड कक्षा 10 की 29 अप्रैल से 19 मई, 2022 तक आयोजित टर्म 2 परीक्षाओं के लिए परिणामों की घोषणा का इंतजार छात्र-छात्राएं कर रहे हैं।
Next Story