
x
Punjab पंजाब: बटाला के गोखोवाल गाँव में देर शाम हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमृतसर के न्यू दशमेश एवेन्यू निवासी नरिंदर सिंह के पुत्र राजिंदर सिंह को गोखोवाल गाँव में एक व्यक्ति से पैसे लेने थे।
जब वह व्यक्ति बटाला के गोखोवाल गाँव में पैसे लेने पहुँचा, तो पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। गोखोवाल निवासी व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी राइफल से राजिंदर सिंह पर गोली चला दी। राजिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत इलाज के लिए बटाला सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया। इस बीच, सिविल लाइंस थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गई है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।
Next Story





