पंजाब

Punjab : Domino's Restaurant पर बाइक सवार हमलावरों ने की ताबड़तोड़ Firing

Sarita
28 Dec 2025 6:26 AM IST
Punjab : Dominos Restaurant पर बाइक सवार हमलावरों ने की ताबड़तोड़ Firing
x
Punjab पंजाब: आज सुबह एक इमीग्रेशन कार्यालय के बाहर हुई गोलीबारी के समाचार की सियाही सूखी भी नहीं थी कि देर शाम लगभग 8 बजे जेल रोड़ स्थित डोमीनस रेस्टोरैंट के बाहर गोली चलने से शहर में पहले से बनी दहशत ने और जोरदार दहशत पैदा कर दी। रैस्टोरैंट मैनेजर राज ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनते ही जब वह बाहर निकले तो देखा की गोली रेस्टोरैंट के शीशे पर लगी है, जिससे शीशा टूट गया। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार दो नौजवानों ने यह फायर किए तथा वहां से भागने में सफल हो गए।
सूचना मिलते ही एस.पी.डिटैक्टिव डी.के. चौधरी, डी.एस.पी.सिटी मोहन सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है |
Next Story