
x
Punjab पंजाब: महानगर लूट का शहर बनता जा रहा है। हर रोज लुटेरे सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पहले किचलू नगर, फिर सलेम टाबरी और अब थाना डिवीजन नंबर-4 के इलाके में लुटेरों ने वारदातों को अंजाम दिया। एक्टिवा सवार एक फैक्ट्री कर्मचारी से गन प्वाइंट पर 15 लाख रुपये लूट लिए गए। मन्ना सिंह नगर के पास एलिवेटेड रोड पर बाइक सवार तीन लुटेरों ने यह वारदात की। कर्मचारी की लुटेरों से हाथापाई भी हुई। जिसमें उसके हाथ और सिर पर चोटें भी आईं। सूचना के बाद पुलिस अधिकारी और थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस मौके पर पहुंची।
हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस उसे इस लूट में संदिग्ध मान रही है। लेकिन, अभी पुलिस खुलकर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। जानकारी देते हुए राजपाल चौधरी ने बताया कि वह बहादुर के रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। वह शहर में फैक्ट्री के लिए कैश कलेक्ट करता है। उसका कहना है कि उसने शहर से करीब 15 लाख रुपये कलेक्ट किए थे। जिसे उसने एक बैग में रख लिया था। शाम करीब साढ़े चार बजे वह गले में बैग लटकाए अपनी एक्टिवा पर एलिवेटेड रोड पर जा रहा था। मन्ना सिंह नगर के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने उसे घेर लिया।
लुटेरों ने उसका बैग लूट लिया। उसने विरोध किया तो हाथापाई हुई। जिसमें वह घायल हो गया। लेकिन फिर भी लुटेरे आसानी से बैग लूटकर फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद उसने फैक्टरी मालिक और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, थाना डिवीजन 4 के एसएचओ इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। उन्होंने बताया कि राजपाल के साथ पहले भी लूट हुई थी। उसने ज्यादा रकम लिखवाई थी, लेकिन बाद में जो रकम निकली वह कम थी। इसलिए पुलिस अभी जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsPunjabडकैतीदहशतPunjabrobberypanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





