
x
Punjab: प्लेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार स्टार एयर ने सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए आदमपुर हवाई अड्डे से उड़ानों का नया शेड्यूल जारी किया है। यह शेड्यूल 7 नवंबर से लागू होगा। नए शेड्यूल के अनुसार आदमपुर से गाजियाबाद (हिंडन), नांदेड़ और बेंगलुरु के बीच की उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है।
जानकारी के अनुसार अब उड़ान संख्या S5235 आदमपुर से हिंडन के लिए दोपहर 3:25 बजे उड़ान भरेगी, जबकि वापसी उड़ान S5234 हिंडन से आदमपुर के लिए दोपहर 3:00 बजे प्रस्थान करेगी। ये उड़ानें सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को उपलब्ध रहेंगी, जबकि शनिवार को संचालन नहीं होगा। पहले ये उड़ान दोपहर 1:35 बजे से 2:50 बजे के बीच संचालित होती थी। सर्दियों के परिचालन कारणों से समय में यह बदलाव किया गया है। एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय नए समय की पुष्टि कर लें।
TagsPunjabPlaneयात्रियोंशेड्यूलPassengersScheduleजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





