पंजाब

Punjab: बड़ी वारदात, यात्रियों से भरी बस पर बदमाशों ने किया हमला

Sarita
25 July 2025 6:12 AM IST
Punjab: बड़ी वारदात, यात्रियों से भरी बस पर बदमाशों ने किया हमला
x
Punjab पंजाब: पंजाब के दसूहा इलाके में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां करीब 2 दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने यात्रियों से भरी एक बस पर हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले बस को रुकवाया, फिर उसमें तोड़फोड़ की और बस चालक की बेरहमी से पिटाई की। जब कुछ यात्री चालक को बचाने आए, तो उन्हें भी नहीं बख्शा गया।
जानकारी के अनुसार, यह घटना देर शाम दसूहा-हाजीपुर रोड पर हुई। बडला मोड़ के पास मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों ने बस को बीच सड़क पर घेर लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर बस के शीशे तोड़ दिए और लोगों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बस में मौजूद एक पुलिस अधिकारी के साथ भी बदसलूकी की गई और उसकी वर्दी फाड़ दी गई। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Next Story