
x
Punjab पंजाब: अजनाला शहर में देर रात उस समय दहशत फैल गई जब दो नकाबपोशों ने मेडिकल स्टोर मालिक तरनजीत सिंह की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। तरनजीत सिंह अपने मेडिकल स्टोर से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और लगभग पाँच खाली खोखे बरामद कर जाँच शुरू कर दी है।
मृतक के भाई करमजीत सिंह ने बताया कि लगभग एक साल पहले भी उन्हें फोन पर धमकियाँ मिली थीं, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी थी। उन्होंने मांग की कि इस हत्या के असली दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और परिवार को न्याय मिले।मामले की गंभीरता से जाँच की जा रही है। उनका कहना है कि असली दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
TagsPunjabहत्याPunjabmurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





