
x
Punjab पंजाब: पंजाब के लोगों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, आज यानी बुधवार को किसानों ने अमृतसर के देवीदासपुरा में दोपहर 12 बजे रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान किया है। ऐसे में अगर आप इस रूट पर ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस संबंध में किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का कहना है कि सरकार किसानों को जमीन का उचित मुआवजा नहीं दे रही है।
पंधेर का कहना है कि किसानों की करोड़ों की जमीन को सरकार कौड़ियों के भाव खरीद रही है। मुआवजा मांग रहे किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है। इसी के चलते केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए 7 मई को दोपहर 12 बजे अमृतसर के देवीदासपुरा में रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान किया है। इस दौरान उन्होंने सभी किसानों से प्रदर्शन में शामिल होने को कहा है।
TagsPunjabदोपहरऐलानPunjabafternoonannouncementजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





