
x
Punjab पंजाब: पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार 23 मई से कई जिलों में बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यह बदलाव गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, नवांशहर और आसपास के जिलों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में आज और कल यानी 2 दिन तक गर्मी बढ़ेगी। बताया जा रहा है कि इन 2 दिनों के दौरान राज्य में न तो बारिश और न ही तेज हवाएं चलने की कोई चेतावनी जारी की गई है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा जिले में दर्ज किया गया है, जो 44.8 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से 'हीटस्ट्रोक' से बचने के लिए पहले ही एडवाइजरी जारी की जा चुकी है। हीट स्ट्रोक के लक्षणों में आंखों के सामने अंधेरा छा जाना, चक्कर आना, बेचैनी व घबराहट होना, हल्का या तेज बुखार, अत्यधिक प्यास लगना, तेज सिरदर्द व उल्टी होना, कमजोरी महसूस होना, गर्मी के बावजूद कम पसीना आना, मांसपेशियों में दर्द होना आदि शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर व्यक्ति को छाया में लिटा देना चाहिए, उसके कपड़े ढीले कर देने चाहिए, उसे कुछ तरल पदार्थ पिलाना चाहिए, ठंडे पानी की पट्टियां लगानी चाहिए तथा रोगी को ठंडे पानी से भरे बाथटब में लिटा देना चाहिए। ओआरएस का घोल बनाकर उसे पिलाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि बुखार 104-105 डिग्री फारेनहाइट से अधिक हो जाए, शरीर गर्म हो जाए और पसीना आना बंद हो जाए, त्वचा सूखी व चिपचिपी हो जाए, रोगी बेहोश हो जाए या बहुत घबरा जाए तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें।
TagsPunjab23 मईऐलानPunjab23 Mayannouncementजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





