पंजाब

Punjab: बड़ा हादसा, कुएं में गिरी बच्ची, बचाव दल मौके पर

Sarita
16 Jun 2025 12:58 PM IST
Punjab: बड़ा हादसा, कुएं में गिरी बच्ची, बचाव दल मौके पर
x
Punjab पंजाब: मानसा जिले के जोगा गांव में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक 21 वर्षीय लड़की एक पुराने कुएं में गिर गई है। कुएं में गिरी लड़की की पहचान साजिया के रूप में हुई है, जो मोगा जिले के किशनपुरा गांव की रहने वाली बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक साजिया कुछ दिन पहले ही जोगा गांव में अपनी मौसी के घर रहने आई थी।
फिलहाल बचाव दल मौके पर पहुंच गया है और लड़की को कुएं से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।
Next Story