
x
Punjab पंजाब: हरियाणा के होशियारपुर कस्बे में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में करीब 35 गायों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा रात करीब ढाई बजे हुआ, जब गौशाला की छत अचानक गिर गई। उस समय गौशाला के अंदर करीब 42 गायें मौजूद थीं, जिनमें से अधिकतर मलबे में दब गईं। स्थानीय प्रशासन और समाजसेवी संगठनों की मदद से मौके पर तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। अब तक मलबे से करीब 35 गायों के शव निकाले जा चुके हैं, जबकि कुछ अन्य को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया है। वहीं, उक्त हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
Next Story





