
x
Punjab: फाजिल्का के महाराजा अग्रसेन चौक के पास उस समय दर्दनाक हादसा हो गया, जब स्कूली बच्चों से भरा एक ऑटो अचानक पलट गया। हादसे के दौरान डर के मारे बच्चे चीखने लगे। हालांकि इस घटना में 2 बच्चों को चोटें आई हैं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार एक निजी स्कूल के 8–9 बच्चे ऑटो में सवार होकर स्कूल जा रहे थे।
अचानक ऑटो के सामने साइकिल सवार एक लड़की आ गई। उसे बचाने के प्रयास में ऑटो चालक ने तेज कट मारा, जिससे मौके पर ही ऑटो पलट गया। इसके बाद बच्चों ने चीख-पुकार शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने दौड़कर बच्चों को ऑटो से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 2 बच्चों को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जबकि ड्राइवर और अन्य बच्चों को कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद बच्चों के माता-पिता भी काफी घबराए हुए हैं।
TagsPunjabऑटोपलटाकोहरामPunjabauto rickshawoverturnedchaos जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





