
x
Punjab पंजाब: पंजाब के पठानकोट जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते जिला प्रशासन का बड़ा फैसला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पठानकोट में लगातार हो रही बारिश को ध्यान में रखते हुए जिला पठानकोट के सभी सरकारी/गैरसरकारी स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में 25.08.2025 को अवकाश घोषित कर दिया गया है। डिप्टी कमिश्नर की ओर से एक पत्र जारी कर कहा गया है कि पठानकोट में बारिश के चलते सोमवार 25 अगस्त को सभी सरकारी/गैरसरकारी स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है।
हालांकि ये आदेश उन स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों पर लागू नहीं होंगे जहां किसी भी तरह की परीक्षाएं आयोजित की गई हैं। दरअसल अगर किसी स्कूल/कॉलेज/शैक्षणिक संस्थान में बोर्ड/विश्वविद्यालय की ओर से इस दिन कोई पेपर/प्रैक्टिकल निर्धारित किया गया है तो यह आदेश उस पर लागू नहीं होगा।
डिप्टी कमिश्नर ने जिले के सभी शिक्षा अधिकारियों को इसका पालन करने को कहा है। आपको बता दें कि हिमाचल से सटे होने के कारण पठानकोट जिले में बारिश ने कहर बरपा रखा है और वहां भारी बारिश के कारण कई जगहों पर सड़कें आदि बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने कल यानी सोमवार को सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।
TagsPunjabसोमवारबंदस्कूलPunjabMondayClosedSchool जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





