
x
Punjab पंजाब: जेल से पैरोल पर आए आरोपियों ने गिरोह बनाकर लूटपाट की वारदातें शुरू कर दी। आरोपी तेजधार हथियारों के बल पर राहगीरों से मोबाइल, नकदी और कीमती सामान लूटते थे। थाना सदर की पुलिस को जब लूटपाट करने वाले गिरोह के बारे में सूचना मिली तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों से 2 दर्जन से ज्यादा लूटपाट की वारदातें सुलझने की संभावना है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुलिस ने ग्यासपुरा निवासी गोलू कुमार, माणकवाल निवासी मोहन, ग्यासपुरा निवासी अनिल कुमार और मुकेश कुमार के रूप में की है।
पुलिस ने आरोपियों से 5 मोटरसाइकिल, 23 मोबाइल, 4 कीमती घड़ियां, एयरपॉड, एक किरच और एक छेनी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।एडीसीपी-2 कर्णवीर सिंह ने बताया कि थाना सदर के इंस्पेक्टर अवतार सिंह की पुलिस पार्टी जब गश्त के लिए टी-प्वाइंट साईं धाम पर मौजूद थी तो उन्हें सूचना मिली कि उपरोक्त आरोपी स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर चोरी के मोबाइल फोन बेचने जा रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लुधियाना के अलग-अलग इलाकों में जाकर वारदात करते हैं। वे मोटरसाइकिल पर सवार होकर राहगीरों को घेर लेते थे और उन्हें उस्तरा दिखाकर धमकाते थे और फिर उनका सामान छीन लेते थे। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में 3, थाना डेहलों, थाना डुगरी, थाना डाबा में 6 वारदातें ट्रेस की हैं, जबकि अन्य वारदातों का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी गोलू कुमार के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है और आरोपी अदालत से फरार है। आरोपी मोहन उर्फ मोनू के खिलाफ गैंगरेप और जेल एक्ट के तहत थाना सदर में केस दर्ज है और वह जमानत पर बाहर है। पूछताछ में आरोपियों से लूटा गया माल किसे बेचा और मोटरसाइकिल कहां से चुराई, इस बारे में पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के अन्य साथियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
TagsPunjabपैरोलआरोपीवारदातेंपुलिसदबोचाPunjabparoleaccusedcrimespolicearrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





