पंजाब

Punjab : 3 क्विंटल गौ मांस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Sarita
31 March 2025 7:39 AM IST
Punjab : 3 क्विंटल गौ मांस के साथ  आरोपी गिरफ्तार
x
पंजाब: थाना जोधेवाल की पुलिस ने आज तीन क्विंटल गौ मांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति छोटे हाथी पर गौ मांस सप्लाई करने के लिए काकोवाल रोड पर शिमला कॉलोनी में आ रहा है, जिसके बाद पुलिस ने उक्त मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। जहां पुलिस ने छोटे हाथी के चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने जब उक्त छोटे हाथी की तलाशी ली तो उसमें से तीन क्विंटल गौ मांस बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छोटे हाथी के चालक मोहम्मद मंजूर निवासी बिहार को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि जिसके बाद पुलिस उक्त आरोपी को जोधेवाल थाने ले गई। यहां पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद कई हिंदू समाजसेवी संगठन भी इसका विरोध करने थाने के बाहर पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने उक्त नेताओं को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की जानकारी दी और हिंदू संगठन के नेताओं को भरोसा दिलाया गया है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि वह गाय का मांस कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने के लिए यहां आया था, जिसका खुलासा पुलिस आने वाले दिनों में कर सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story