
x
Punjab पंजाब: हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में चंडीगढ़ से आए एक परिवार के साथ बड़ा हादसा होने की खबर है। बताया जा रहा है कि गर्मी की छुट्टियां मनाने निकले परिवार की कार जनखर-सुमदो के पास अनियंत्रित होकर स्पीति नदी में जा गिरी। गनीमत रही कि इस हादसे में कार में सवार 5 लोग (जिनमें बच्चे भी शामिल हैं) बाल-बाल बच गए।
यह हादसा लाहौल-स्पीति के जनखर-सुमदो इलाके के पास हुआ, जहां एक कार सड़क किनारे से फिसलकर सीधे नदी में जा गिरी। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ से आया एक परिवार गर्मी की छुट्टियां मनाने कार में सवार होकर पहाड़ों की सैर पर गया था। कार में बच्चों समेत कुल 5 सदस्य सवार थे, जो इस हादसे का शिकार हो गए।जैसे ही स्थानीय लोगों, बीआरओ और इको टूरिज्म सोसायटी के कर्मचारियों को इस हादसे की जानकारी मिली, वे तुरंत बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया और उन्हें तुरंत जिस्पा ले जाया गया। इस हादसे में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।
Next Story





