
x
Punjab Accident : घने कोहरे के कारण जालंधर–लुधियाना हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर पंजाब रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार बस की एक टिप्पर से जोरदार टक्कर हो गई। वहीं, टिप्पर के आगे चल रही एक कार भी टक्कर की चपेट में आ गई, जिससे कार सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस चालक सहित कई यात्री घायल हो गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। गंभीर रूप से घायल बस चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार में थी और आगे चल रहे टिप्पर से टकरा गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स और पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया।
TagsPunjabबसटिप्परटक्करbustippercollision जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





