पंजाब

Punjab: नेशनल हाईवे पर हादसा, एक की दर्दनाक मौत

Sarita
13 Jan 2026 8:12 AM IST
Punjab: नेशनल हाईवे पर  हादसा, एक की दर्दनाक मौत
x
Punjabपंजाब : सोमवार सुबह घनी धुंध के कारण नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें मुर्गियों से भरी एक पिकअप और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार हादसा चचराड़ी के पास हुआ। पिकअप वाहन पठानकोट से लुधियाना की ओर जा रहा था। हादसे में लुधियाना निवासी 55 वर्षीय परवेश की जान चली गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज सतनाम सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया।
Next Story