पंजाब

Punjab: हाईवे पर हादसा, 3 लड़कों की मौत

Sarita
28 May 2025 10:10 AM IST
Punjab: हाईवे पर हादसा, 3 लड़कों की मौत
x
Punjab पंजाब: यहां राजपुरा-अंबाला नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 3 युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान खुशविंदर सिंह और प्रियांश के रूप में हुई है, जबकि तीसरे युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। घायल युवक की पहचान मनन कपूर के रूप में हुई है, जिसे अंबाला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ये युवक राजपुरा स्थित यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने आए थे और कार से अपने घर लौट रहे थे।
इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार कार एक ट्रक से टकरा गई। इस भीषण हादसे में खुशविंदर सिंह और प्रियांश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनन कपूर और एक अन्य अज्ञात युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहां अज्ञात युवक ने भी दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि उक्त युवकों की कार की रफ्तार काफी तेज थी और वे कार के अंदर वीडियो भी बना रहे थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है, जिसके बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story