
x
Punjab पंजाब: पंजाब में एक दर्दनाक हादसा हुआ। श्री दरबार साहिब से माथा टेककर लौट रहे एक परिवार का भयानक कार एक्सीडेंट हो गया। जानकारी के अनुसार जम्मू का रहने वाला यह परिवार श्री दरबार साहिब अमृतसर से माथा टेककर लौट रहा था, तभी गुरदासपुर रोड के पास उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बटाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक महिला की पहचान जशनप्रीत कौर (उम्र 25) पत्नी हरप्रीत सिंह निवासी नौशेरा (राजौरी), जम्मू के रूप में हुई है। इस हादसे में मृतक महिला के पति हरप्रीत सिंह, जगमोहन सिंह, समरप्रीत सिंह सभी निवासी नौशेरा जम्मू घायल हो गए हैं।
समरप्रीत सिंह की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है, जिसके चलते उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया है। जानकारी देते हुए जम्मू निवासी जगमोहन सिंह फौजी ने बताया कि वह सोमवार शाम को श्री दरबार साहिब के दर्शन कर अपने परिवार के साथ जम्मू लौट रहे थे। जब वह बटाला से थोड़ा आगे शुगर मिल के पास पहुंचे तो अचानक उनकी कार टाटा हैरियर (नंबर जेके 11 ई 4829) आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई, जिस कारण यह हादसा हुआ। थाना सदर की पुलिस ने सिविल अस्पताल बटाला में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
TagsPunjabमाथाटेककरलौटपरिवारहादसाचीख-पुकारPunjabfamilyreturning frompaying obeisanceaccidentscreams and cries जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





