पंजाब

Punjab Accident : दिवाली की शाम हादसा, 3 वाहनों की टक्कर,एक की मौत

Bharti Sahu 2
2 Nov 2024 9:15 AM IST
Punjab Accident : दिवाली की शाम हादसा, 3 वाहनों की टक्कर,एक की मौत
x
Punjab Accident : टांडा तलवंडी सल्ला रोड पर भीषण हादसा , मिली जानकारी के अनुसार टांडा तलवंडी सल्ला रोड पर गांव तलवंडी सल्ला के पास एक कार, बुलेट मोटरसाइकिल और एक्टिवा में जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान बुलेट मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक्टिवा सवार व्यक्ति इस हादसे में घायल हो गया। हादसा कैसे हुआ, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। मृतक व्यक्ति गांव तलवंडी डड्डिया का रहने वाला बताया जा रहा है।
Next Story