भारत

महिला की मौत का LIVE वीडियो, तेज रफ्तार कार ने ले ली जान

jantaserishta.com
2 Nov 2024 9:07 AM IST
महिला की मौत का LIVE वीडियो, तेज रफ्तार कार ने ले ली जान
x
देखें वीडियो.
ग्रेटर नोएडा वेस्ट: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक नाबालिग कार चालक ने महिला को कुचल दिया. इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, खौफनाक घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी नाबालिग चालक को हिरासत में ले लिया गया है.
घटना दो दिन पुरानी है और बिसरख थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, 30 अक्टूबर को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सीआरसी (CRC) सोसायटी कट के पास तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने शिल्पी (27) नाम की महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. शिल्पी हरदोई जिले के जटपुरा गांव की रहने वाली थी और फिलहाल गौतमबुद्ध नगर के बिसरख में रह रही थी.
वहीं, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों की शिकायत के आधार पर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है. पुलिस ने दुर्घटनास्थल से कार को जब्त कर लिया है और जांच के दौरान पता चला है कि कार चालक नाबालिग है.
पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है. बिसरख थाना पुलिस का कहना है कि इस दुर्घटना में दोषी पाए गए नाबालिग के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story