पंजाब

Punjab: नशे की लत के चलते एक युवक की गई जान

Sarita
4 Feb 2025 9:52 AM IST
Punjab पंजाब: पंजाब में नशे का कारोबार खुलेआम चल रहा है, यही वजह है कि वहां युवा नशे में लिप्त नजर आ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण जालंधर में देखने को मिला है। जहां नशे की लत के चलते 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इसके बाद वहां पूर्व विधायक और आम लोगों ने धरना दिया है। बताया जा रहा है कि जालंधर के बस्तियात में नशे की लत के चलते एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय पारस भगत के रूप में हुई है। मौत के बाद पूर्व सांसद और भाजपा नेता सुशील कुमार रिंकू ने पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के साथ नहर के पास धरना दिया।
जिसके चलते जाम लग गया है। धरने में किसी तरह की विपरीत परिस्थिति न बने इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। जालंधर में कई जगहों पर नशे का कारोबार खुलेआम चल रहा है। यहां पुलिस की कार्रवाई लगभग न के बराबर है।
लोगों का आरोप है कि अगर पुलिस चाहे तो नशा तस्करी और नशे की खुली बिक्री पर रोक लग सकती है। लोगों ने कहा कि पहले काजी मंडी नशे के लिए चर्चा में रहती थी, लेकिन अब भार्गव कैंप नशे का अड्डा बन गया है। लोगों का आरोप है कि पिछले 6 दिनों में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें एक 20 वर्षीय युवक की देर रात नशे के कारण मौत हो गई।
Next Story