
x
Punjab पंजाब : पंजाब सरकार की ड्रग्स के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम पर मुकेरियां के नजदीकी गांव उमरपुर में कथित तौर पर ड्रग्स के ओवरडोज से एक नौजवान की मौत ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही इसी गांव में पुलिस और सिविल प्रशासन की ओर से एंटी ड्रग अवेयरनेस कैंप लगाया गया था।मृतक की मां बब्बू ने बताया कि वह लोगों के घरों में काम करके अपने परिवार का गुजारा करती हैं। उनका बेटा अजय कुमार गिल नशे की लत का शिकार था। उन्होंने बताया कि बीती रात करीब 2:30 बजे तक वह अपने बेटे को ढूंढती रही, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
तड़के करीब 3 बजे जब वह उठी तो उन्होंने देखा कि अजय घर के दरवाजे पर मृत अवस्था में पड़ा था। उसके हाथ में कथित तौर पर ड्रग्स से भरी सिरिंज थी और पास ही वैक्स पेपर भी पड़ा था, जिसका इस्तेमाल नशे की पुड़िया बनाने में किया जाता है। मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर अजय गिल को अपने साथ ले जाने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
TagsPunjabड्रग्सनौजवानमौतPunjabDrugsYoung manDeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





