पंजाब

Punjab : सिलेंडरों से भरे ट्रक की कार से भयानक टक्कर,मची चीख-पुकार

Sarita
27 Feb 2025 12:50 PM IST
Punjab : सिलेंडरों से भरे ट्रक की कार से भयानक टक्कर,मची चीख-पुकार
x
Punjab पंजाब: गढ़शंकर-होशियारपुर मार्ग पर गांव गोलियां के पास सिलेंडरों से भरे ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर होने से सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार सुरजीत सिंह पुत्र जगीर सिंह भारत गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक लेकर जम्मू से लालरू, चंडीगढ़ जा रहा था। इसी दौरान जब वह उक्त स्थान पर पहुंचा तो गढ़शंकर की ओर से आ रही कार के साथ उसकी भीषण टक्कर हो गई।
हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद गढ़शंकर से एएसआई रविश कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को सिविल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती करवाकर उपचार शुरू किया।
Next Story