
x
Punjab पंजाब: दीनानगर के गांव उमरपुर कलां में आधी रात को आसमान में एक संदिग्ध चीज देखे जाने के दावे के बाद इलाके में हलचल मच गई। इस घटना के कारण इलाके के लोगों में डर और चिंता का माहौल बन गया जिसके बाद पुलिस और बी.एस.एफ. द्वारा संयुक्त तौर पर ऑपरेशन चलाया गया। जानकारी के मुताबिक गांव उमरपुर कलां के खेतों में रात करीब 11 बजे गांव उमरपुर कलां के खेतों में पोल्ट्री फार्म पर रहने वाले एक युवक ने आसमान में संदिग्ध चीज देखने का दावा किया। उसने इसकी जानकारी तुरंत गांव के लोगों को दी जिनके द्वारा तुरंत दौरांगला थाना पुलिस को सूचित किया गया।
सूचना मिलने पर पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और पूरी घटना का जायजा लिया। इसके बाद आज सुबह पूरे इलाके में पुलिस और बी.एस.एफ. ने मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि अभी तक कोई संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई है। इस बारे में जब डी.एस.पी. दीनानगर राजिंदर मिन्हास से बात की गई तो उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को ध्यान में रखते हुए पुलिस पहले से ही हाई अलर्ट पर थी। उन्होंने कहा कि रात को गांव वालों से मिली जानकारी के बाद तुरंत अलग-अलग टीमें गांव में भेज दी गईं।
डी.एस.पी. ने बताया कि आज सुबह भी बड़ी संख्या में पुलिस और बी.एस.एफ. के जवानों ने मिलकर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया है और आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को भी चेक किया गया है। उन्होंने साफ किया कि अभी तक किसी भी तरह की कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है और पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे तैयार है।
TagsPunjabबॉर्डर एरियासंदिग्धहलचलBSF सर्च ऑपरेशनborder areasuspicious objectcommotionBSF search operation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजान्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





