
x
Punjab पंजाब: अमृतसर डिपो नंबर-2 की बस एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बस चंडीगढ़ से अमृतसर आ रही थी और रास्ते में फगवाड़ा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।जानकारी के अनुसार, जब बस चंडीगढ़ से अमृतसर हाईवे पर चल रही थी, तभी ड्राइवर को नींद आ गई और फगवाड़ा के पास बस एक टिप्पर से टकरा गई, जिससे घायल ड्राइवर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि कंडक्टर अभी भी अस्पताल में भर्ती है।
इस हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और इलाज शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त बस में करीब 8 से 10 यात्री मौजूद थे।
Next Story





