
x
Punjab पंजाब: पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज ने जिले के सभी थाना प्रभारियों व क्राइम ब्रांच प्रभारियों को जिले में सभी आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के आदेश दिए थे। सेक्टर-14 स्थित एसीपी क्राइम कार्यालय में एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अवैध हथियारों के साथ कार में मौजूद तीन युवकों को गिरफ्तार करने के मामले की विस्तृत जानकारी साझा की। पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि सुखोमाजरी बाईपास के पास एक कार में मौजूद तीन युवक अवैध हथियारों के साथ किसी व्यक्ति की हत्या करने की योजना बना रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक लोकेशन मिलने के बाद तीनों युवक उस व्यक्ति की हत्या कर जल्द से जल्द वहां से भागने की योजना बना रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने रेडिंग पार्टी तैयार की और बुलेट प्रूफ जैकेट के साथ रवाना हो गई। पुलिस को सुखोमाजरी बाईपास की तरफ करीब 70 मीटर की दूरी पर एक कार दिखाई दी जिसमें तीनों युवकों के मौजूद होने की सूचना मिली। योजना के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों की कार को बीच में लिया और एक कार आगे और एक कार पीछे लगाकर उन्हें घेर लिया। इस दौरान एएसआई प्रदीप ने ड्राइवर सीट पर बैठे युवक को, एएसआई परविंदर सिंह ने आगे कंडक्टर सीट पर बैठे युवक को तथा हेड कांस्टेबल जसविंदर सिंह ने पीछे वाली सीट पर बैठे युवक को काबू किया।
युवकों की पहचान मनदीप पुत्र नरेश पाल निवासी गांव बतौड़ पंचकूला उम्र 31 साल, अमनदीप पुत्र ज्वाला राम निवासी गांव खेड़ा वाली जिला पंचकूला उम्र 23 साल, विक्की पुत्र दर्शन सिंह निवासी भूना जिला फतेहाबाद उम्र 22 साल के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर पुलिस ने आरोपी मनदीप से एक देसी पिस्तौल व चार जिंदा कारतूस, अमनदीप से एक देसी पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस तथा विक्की से एक देसी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
TagsPunjabहथियारोंयुवकगिरफ्तारPunjabweaponsyoutharrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





