
x
Punjab : जालंधर में भयानक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में सेना की गाड़ी, टिप्पर और एक अन्य गाड़ी के बीच जबरदस्त टक्कर हुई है। यह हादसा जालंधर पठानकोट हाईवे पर अड्डा रायपुर रसूलपुर के पास हुआ बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंची। इस घटना दौरान हादसे के शिकार लोगों को चोटें भी आई हैं।
बताया जा रहा है कि सेना की जिप्सी जालंधर से भोगपुर की ओर जा रही थी तो उनके पीछे एंडेवर गाड़ी आ रही थी जो अपना संतुलन खो बैठी और सेनी की जिप्सी के पीछे टकरा गई और इस दौरान जिप्सी अनियंत्रित होकर टिप्पर के बीच लगी। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। सड़क सुरक्षा फोर्स ने गाड़ियों को एक साइड करवाया जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को राहत मिली। यह जानकारी सड़क सुरक्षा फोर्स के प्रभारी ए.एस.आई. रणधीर सिंह ने दी।
TagsPunjab3 वाहनोंटक्कर3 vehiclescollisionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





